PM MODI कुआला लंपुर पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया

Sat 07-Feb-2026,05:11 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

PM MODI कुआला लंपुर पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया PM-Modi-Malaysia-Visit-2026-Strategic-Partnership
  • प्रधानमंत्री मोदी की मलेशिया यात्रा से भारत-मलेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई गति और ठोस दिशा मिलने की उम्मीद।

  • एक्ट ईस्ट नीति और हिंद-प्रशांत विजन में मलेशिया की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण होगी।

Kuala Lumpur / Kuala Lumpur :

Malaysia/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7-8 फरवरी 2026 को मलेशिया की आधिकारिक यात्रा पर हैं। मलेशियाई प्रधानमंत्री दातो सेरी अनवर इब्राहिम के आमंत्रण पर हो रही यह यात्रा 2015 के बाद उनकी तीसरी मलेशिया यात्रा है। यह दौरा भारत-मलेशिया के बीच 2024 में स्थापित व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती देने की दिशा में अहम माना जा रहा है। दोनों देशों के रिश्तों में यह यात्रा कूटनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

समाचार विवरण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुआला लंपुर पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। हवाई अड्डे पर मलेशिया के प्रधानमंत्री दातो सेरी अनवर इब्राहिम के साथ मानव संसाधन मंत्री दातो श्री रामानन रामकृष्णन और उप विदेश मंत्री दातो लुकानिस्मान बिन अवांग सौनी मौजूद रहे। इस अवसर पर भारत और मलेशिया की साझा सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

प्रधानमंत्री की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत-मलेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करना है। दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग, डिजिटल तकनीक, शिक्षा और मानव संसाधन विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। यह साझेदारी भारत की ‘एक्ट ईस्ट नीति’, हिंद-प्रशांत दृष्टिकोण और ‘विजन महासागर’ का अहम हिस्सा मानी जाती है।

प्रधानमंत्री मोदी और मलेशियाई नेतृत्व के बीच द्विपक्षीय वार्ताओं में क्षेत्रीय सुरक्षा, समुद्री सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है। भारत और मलेशिया के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और लोगों से लोगों के बीच संबंध पहले से ही मजबूत रहे हैं, जिन्हें यह यात्रा नई ऊर्जा देगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह दौरा न केवल द्विपक्षीय संबंधों को सशक्त करेगा, बल्कि आसियान क्षेत्र में भारत की भूमिका को भी और मजबूत बनाएगा।